MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / विशेष समाचार / RBI जल्द ही देगा नऐ बैंको के लिए लाइसेंस
RBI जल्द ही देगा नऐ बैंको के लिए लाइसेंस

RBI जल्द ही देगा नऐ बैंको के लिए लाइसेंस

By Mahender Singh | Published on 13/05/2014

2/5 - (1 vote)

MLM NEWS: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आने वाले 10-15 दिनों में नए बैंक खोलने के लिए लाइसेंस दे सकता है। इलेक्शन कमीशन से मंजूरी मिलने के बाद आरबीआई इसका प्रॉसेस कुछ ही दिनों में शुरू कर सकती है। इसमे से India Post Bank, L&T Finance Holding, व Infrastructer Development Finance, और Janlaxmi Financial Services जैसी कंपनियों में से कुछ के बैंक लाइसेंस हासिल करने के लिए जमीन तैयार होगी और बैंकिंग सिस्टम में कॉम्पिटिशन भी बढ़ेगा। बैंकिंग लाइसेंस लेने के लिए 25 कंपनियों ने ऐप्लिकेशन फार्म भरे है। जिनमें से Reliance Capital Limited, Aditya Bidla Group  के साथ-साथ India Bulls Group ने भी बैंकिंग लाइसेंस लेने के लिए एप्लाई किया है। जैसा कि जानकारी मिली है कि RBI ने हाल ही मे  IDFC Limited और Bandhan Financial Services, को बैंकिग का लाइसेंस दिया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि RBI आने वाले 10-15 दिनों के भीतर बैंकिंग लाइसेंस देने की पूरी कोशिश होगी। काफी लम्बे समय तक चली RBI और इलेक्शन कमीशन की बैठक रंग लाई है। और इलेक्शन कमीशन ने नए बैंक लाइसेंस देने की हामी भर दी है। चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि, आरबीआई बैंक लाइसेंस देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ऐक्ट, 1934, बैंकिंग रेगुलेशन और 1949, एक्ट  अन्य कानून के तहत काम करेगा।

आरबीआई 10 सालो के बाद नए बैंक को लाइसेंस देने जा रह है। इससे पहले वर्ष 2003 में Yes Bank को लाइसेंस दिया था इसके साथ-साथ नॉन-बैंकिंग Kotak Mahindra को फाइनैंस कंपनी से बैंक की तब्दीली की इजा़जत मिली थी। इस प्रोसेस मे आरबीआई ने 500 करोड़ रुपये डालने के साथ-साथ और भी कई शर्ते रखी है। RBI ने लाइसेंस पाने वाली कंपनी के ग्रुप एक्टिविटीज के बारे में दिशा-निर्देश जारी करते हूऐ कहा है कि रिजर्व बैंक डिफरेंशिएटेड बैंकिंग के हक में है। RBI यह चाहता है कि आले वाले सालो मे अलग-अलग कैटेगरी के लिए बैंक बनें। जो अलग प्रकार से काम करेगा।

RBI के गर्वनर राजन ने कहा हैं कि हमें हर 10 साल मे बैंक लाइसेंस नहीं देने चाहिए। इसलिए मेरा मानना है कि पेमेंट या सिर्फ लेंडिंग के लिए आंशिक लाइसेंस दिए जा सकते हैं। इससे बैंकिंग कैपेबिलिटीज मे बढ़ोतरी आऐगी। यही कंपनियां आगे चलकर फुल बैंकिंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकेंगी। राजन ने बैंकिंग लाइसेंस के मामले में चुनाव आयोग से विमर्श करने मे अपनी इस पहल को सही ठहराया है। हालांकि वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि आरबीआई को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बावजूद बैंक लाइसेंस देने  चाहिए थे। उनके मुताबिक इसके लिए इलेक्शन कमीशन से आरबीआई को मंजूरी लेने की जरूरत नहीं थी।

इसी के साथ राजन ने गत दिनो पहले कहा था कि हम बैंकिंग लाइसेंस मामले में वाद-विवाद से बचना चाहते थे। इसलिए हमने चुनाव आयोग की इजाजत मांगी। उन्होंने कहा कि अगर बगैर इजाजत के लाइसेंस दिए जाते, तो इसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो सकता था।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: विशेष समाचार Tagged With: RBI गर्वनर राजन, इलेक्शन कमीशन, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, वित्त मंत्री पी चिदंबरम  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions