MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / सेबी लोटाएगा सहारा को 128 ट्रक दस्तावेज

सेबी लोटाएगा सहारा को 128 ट्रक दस्तावेज

By Mahender Singh | Published on 15/02/2016

Rate this News

गलत तरीके से लोगो से धन जूटाने के मामले जेल मे बंद सहारा समूह के सुप्रीमो सुब्रतो राय के ट्रको को अब अपनी कस्टडी मे रखने से सेबी ने अपने हाथ खडे कर लिए है। साथ ही मामले मे सेबी के एक अधिकारी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को भी अब सहारा के दस्तावेज लौटाने मे कोई आपत्ति नही है, जिसके चलते अब विभाग सहारा के दस्तावेज उनके हवाले कर रहा है। मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने सहारा को आदेश देते हुए कहा था कि वह निवेशको के जमा दस्तावेजो को सेबी को सौंपे।

दस्तावेजो के रख-रखाव पर आ था करोड़ों का खर्चा

सहारा समूह द्वारा तीन साल पहले जमा कराए गए 128 ट्रकों मे निवेशको के दस्तावेज सेबी से वापस लेगा। अब सहारा समूह ने सेबी से इन्वेस्टर्स से जुड़े डॉक्यूमेंट्स वापस लेने की कवायद शुरू कर दी है। इसके साथ ही सहारा ने इन्वेस्टर्स के रिफंड के तौर पर जो राशि जमा कराई थी, उससे सेबी को 41 करोड़ रुपए बतौर ब्याज के तौर पर मिल रहे थी, जिसे वह दस्तावेजों के रख-रखाव पर खर्च कर रही थी। अब चूंकि दस्तावेज लौटाए जा रहे हैं, तो सहारा का यह खर्च बच जाएगा।

धन जूटाने के मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2012 में सहारा को आदेश दिया था कि वह सेबी के पास 24,000 करोड़ रुपए जमा कराए, जो कि उसने करीब 3 करोड़ निवेशकों से एकत्रित किए थे। कोर्ट ने सहारा को यह भी आदेश दिया था कि वेरिफिकेशन के लिए वह सेबी को सभी दस्तावेज मुहैया कराए, ताकि निवेशकों का पैसा लौटाया जा सके। इसके बाद सहारा ने 31,000 कार्टून में भरकर करीब 128 ट्रक दस्तावेज सेबी के पास भेजे थे। इन डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रखने के लिए सेबी को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सहारा समूह की ओर से कहा गया है कि सेबी ने दस्तावेजों को अपनी कस्टडी में रखने से इनकार दिया है। वहीं, सेबी के एक अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट को भी दस्तावेज लौटाने में कोई आपत्ति नहीं है, इसलिए विभाग इन्हें वापस भेज रहा है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, सहारा Tagged With: sahara india latest news, sahara india pariwar, sahara supreme court latest news, सहारा सेबी, सुब्रत रॉय  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions