Saradha Group से लिए पैसे लौटाऊंगा – मिथुन चक्रवर्ती

कोलकाता । शारदा चिटफंड घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस सांसद मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ की है। पूछताछ के दौरान मिथुन ने एजेंसी को भरोसा दिलाया कि वह फर्म से लिए रुपये जल्द ही वापस कर देंगे।
मिथुन शारदा के ब्रांड अंबेसडर थे। सूत्रों के अनुसार, मिथुन से इस हफ्ते की शुरुआत में करीब तीन घंटे पूछताछ की गई। उन्हें केंद्रीय पुलिस बल के गेस्ट हाउस में बुलाया गया था।
यहां प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत उनका बयान दर्ज किया गया। इस दौरान मिथुन ने जांच एजेंसी को शारदा समूह के ब्रांड अंबेसडर के तौर पर मिली डीवीडी, सीडी और स्क्रिप्ट भी सौंपी है। उनका कहना था कि उनका शारदा समूह के साथ केवल व्यापारिक रिश्ता था।
अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।
[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]
Leave a Reply