MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / Saradha Scam: तृणमूल महासचिव को नोटिस भेजेगी CBI

Saradha Scam: तृणमूल महासचिव को नोटिस भेजेगी CBI

By Ak Sharma | Published on 04/04/2015

Rate this News

Saradha Scam: तृणमूल महासचिव को नोटिस भेजेगी CBI

saradha scam, MLM NEWS, MLM hindi news, kolkata, chit fund, CBI,

कोलकाता। करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले की जांच में जुटी सीबीआइ तृणमूल कांग्रेस के पार्टी फंड का हिसाब चाहती है। इस बाबत जांच एजेंसी जल्द तृणमूल महासचिव सुब्रत बक्शी को नोटिस भेजेगी। 


इससे पहले गुरुवार को सीबीआइ ने तृणमूल भवन में फोन कर सुब्रत बक्शी से बात करनी चाही थी, लेकिन वह उपस्थित नहीं थे। 


करीब एक माह की चुप्पी के बाद सीबीआइ की दोबारा सक्रियता ने तृणमूल कांग्रेस को फिर असहज कर दिया है और पार्टी मुख्यालय में फोन किए जाने पर ममता बनर्जी भी भड़क उठी थीं। उन्होंने सीबीआइ की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया था। अब जांच एजेंसी एक-दो दिनों में सुब्रत बक्शी को नोटिस भेजेगी। 


गौतम कुंडू को रिमांड पर लेगी सीबीआइ


रोजवैली चिटफंड मामले की तह तक जाने के लिए सीबीआइ कंपनी के चेयरमैन गौतम कुंडू से पूछताछ करना चाहती है। इस बाबत जांच एजेंसी अगले सप्ताह अदालत में आवेदन करेगी। जांच के दौरान सीबीआइ को कई प्रभावशाली लोगों का रोजवैली के साथ संपर्क होने की जानकारी मिली है। 


मुकुल को फिर तलब करने की तैयारी 


करोड़ों रुपये के सारधा चिटफंड घोटाले की जांच कर रही सीबीआइ तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता व राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय को फिर तलब करने की तैयारी में है। उन्हें जल्द समन भेजा जा सकता है। जांच एजेंसी ने उनसे तृणमूल के आय-व्यय का ब्योरा मांगा था, लेकिन उन्होंने खुद के अधिकार क्षेत्र से बाहर की बात कहकर इसे देने से इन्कार कर दिया था।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions