MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / Saradha Scam – मदन, सृंजय व कुणाल के नाम

Saradha Scam – मदन, सृंजय व कुणाल के नाम

By Ak Sharma | Published on 20/02/2015

Rate this News

Saradha Scam – मदन, सृंजय व कुणाल के नाम

saradha scam, Matang singh, Srinjoy Bose, kunal ghosh, MLM NEWS, MLM hindi news,

कोलकाता: सारधा रियल्टी मामले में सीबीआइ ने बुधवार को अलीपुर कोर्ट में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया. अदालत सूत्रों के मुताबिक 38 पृष्ठों के इस आरोप पत्र में कुल 63 गवाहों के नामों का जिक्र है. आरोप पत्र में राज्यसभा के पूर्व सांसद सृंजय बोस, तृणमूल के निलंबित सांसद कुणाल घोष, परिवहन मंत्री मदन मित्र व नरेश भलोटिया के भी नाम हैं और इस मामले में सभी के सीधे तौर पर जुड़े होने की बात कही गयी है. सभी को धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में आरोपी बताया गया है. 


अदालत सूत्रों के मुताबिक इस आरोप पत्र में मीडिया की तीन कंपनियों के नाम भी शामिल हैं. अदालत को सौंपी गयी इस चाजर्शीट में कई सबूत, वीडियो क्लिप, गवाह व आरोपियों के बयानों के रिकार्ड, तसवीरें भी हैं. इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत इन सब सबूतों की जांच करेगी. इस मामले पर सीबीआइ सूत्र बताते हैं कि हावड़ा से गिरफ्तार सारधा समूह के प्रमुख सुदीप्त सेन का व्यापारिक सलाहकार शिव नारायण दास को भी सप्लीमेंटरी चाजर्शीट में जोड़ने की बात थी और चाजर्शीट को 21 फरवरी को पेश करने का निर्णय किया गया था. लेकिन मतंग सिंह व शिव नारायण दास के खिलाफ पूरे सबूत हाथ नहीं लगने के कारण उनके नाम हटा दिये गये. 


दिल्ली स्थित दफ्तर से सलाह लेकर चाजर्शीट को तय समय के पहले बुधवार यानी 18 फरवरी को अदालत में पेश कर दिया गया. इस मामले की अगली व सप्लीमेंटरी चाजर्शीट में शिव नारायण दास और मतंग सिंह के नाम का उल्लेख होने की बात कही गयी है. इससे पहले, इस मामले की पहली चाजर्शीट 17 नवंबर को पेश की गयी थी. उसमें कुणाल घोष का नाम नहीं था. उल्लेखनीय है कि सीबीआइ सारधा चिटफंड मामले की जांच कर रही है. इस मामले में परिवहन मंत्री मदन मित्र, कुणाल घोष तथा नरेश भलोटिया अब भी हिरासत में हैं. हालांकि राज्यसभा के पूर्व सांसद सृंजय बोस को जमानत मिल गयी.

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार Tagged With: mlm hindi khabar, MLM News  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions