MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / सेबी ने दिए निर्देश Ideal India Infra निवेशको की रकम ब्याज सहित लौटाये
सेबी ने दिए निर्देश Ideal India Infra निवेशको की रकम ब्याज सहित लौटाये

सेबी ने दिए निर्देश Ideal India Infra निवेशको की रकम ब्याज सहित लौटाये

By Mahender Singh | Published on 22/05/2014

3/5 - (3 votes)

आइडल इंडिया इन्फ्रासट्रक्चर्स लि. ने उसके प्रवर्तको और निवेशको से जुटाने व उसकी चल रही मनमानी को संज्ञाने मे लेते हुऐ भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने लोगो का बकाया जमा पैसा वापस करने के निर्देश जारी किए है। मामले चल रही कार्यवाही के दौरान सेबी ने पाया की कंपनी ने नियमो को दर किनार करते हुऐ निवेशको से गैर परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) जारी कर 4.95 करोड़ रुपये जुटाऐ हैं।

जानकारी के लिए बतां दे कि नियामक के सख्त निर्देश के खिलाफ जाकर आइडल इंडिया ने करीब 10,000 निवेशकों से एनसीडी के निजी नियोजन के माध्यम से 4.95 करोड़ रुपये जुटाए थे जबकि इसके लिए नियामक की मंजूरी नहीं ली गई थी।

इसके साथ ही कंपनी ताल ठोंक कर कह रही है कि निवेशको का पैसा ब्याज सहित 4.41 करोड रुपए लौटा दिया गया है। इसके उलट सेबी द्धारा जारी किए गऐ आदेश के अनुसार सेबी ने कहा है कि आइडल इंडिया इन्फ्रा, उसके प्रवर्तकों व निदेशकों से कंपनी द्वारा एनसीडी जारी कर जुटाई गई धन राशि निवेशकों को रिटर्न या प्रतिफल के साथ लौटानी होगी, जिसका वादा कंपनी ने किया था।

साथ ही सेबी ने कहा है कि यदि कंपनी भुगतान करने मे आना कानी या फिर देरी करती है तो उसके प्रवर्तकों व निदेशकों को उनकी दी गई राशी को आदेश की तारीख से लेकर भुगतान की वास्तविक तारीख तक 15 फीसद सालाना ब्याज के साथ लौटाना होगा जो कि प्रत्येक छमाही में जुड़ेगा।

नियामक ने यह भी साफ कर दिया है कि कंपनी जिस भुगतान का दावा करेगी उसका प्रमाण पत्र उसे चार्टर्ड अकाउंटेंट से लेना होगा। सेबी ने आइडल इन्फ्रा को निर्देश दिया है कि वह दो राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों के सभी संस्करणों और एक स्थानीय अखबार में सार्वजनिक सूचना जारी कर पैसा लौटाने की तारिख मुक्कमल करें, इसमें संपर्क किए जाने वाले व्यक्ति का नाम, पता व संपर्क का ब्योरा होना चाहिए। यह सार्वजनिक सूचना कंपनी को आज से 15 दिन में प्रकाशित करवानी होगी। इसके अलावा सेबी ने कंपनी तथा उसके प्रवर्तकों व निदेशकों पर प्रतिभूति बाजार में लेनदेन की रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध निवेशकों का पैसा लौटाने से आगे दो साल की अवधि के लिए जारी रहेगा।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार, विशेष समाचार Tagged With: 15 per cent annual interest, Capital market regulator Sebi, chitfund, Infrastructure Idol INDIA LTD., Non-convertible debentures NCD, The promoters and directors  

Comments

  1. Harmendra.ram says

    11/08/2018 at 7:02 PM

    Idol.india.me.27lakh.muldhn.nhi.mila

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions