MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / पांच सौ पोंजी स्कीम कंपनीयों पर चलेगी सेबी की झाडु
पांच सौ पोंजी स्कीम कंपनी पर चलेगी सेबी की झाडु

पांच सौ पोंजी स्कीम कंपनीयों पर चलेगी सेबी की झाडु

By Mahender Singh | Published on 07/04/2014

Rate this News

ठगो ने अपनी राजनीतिक पहुंच को गलत तरीके से इस्तेमाल करके लोगो को ठगने की जैसे कसम सी खा रखी हो। भ्रष्टाचार की बदौलत जांच एजेंसियों की आंखों में धूल झोंक-कर पोंजी स्कीमों के नाम पर आम जनता से खासी मोटी रकम निवेश करवाकर उन्हे लूट लेते है। इन्ही बढ़ती हूई परेशानियो को संज्ञान मे लेते हूऐ सेबी अब इन कंपनियो की काली कमाई पर झाड़ु फेरने वाली है।

अधिकार न होने केचलते इतने लम्बे समय से सेबी खामोश बैठ था लेकिन अब इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार मिलने के बाद भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) मजबूती के साथ मुकम्मल तैयारी करना चाहता है। साथ ही सेबी का यह भी कहना है कि निवेशकों को ज्यादा रिटर्न देने के नाम पर उल्लू बनाने वाली कंपनियों व उनके अधिकारियों पर शिकंजा कसना है तो राज्य सरकार को भी इस मुहिम मे सेबी का साथ देना होगा जिससे कि जल्द से जल्द इनके खिलाफ कार्यवाही की जा सकें। सेबी के आला अधिकारी भी ऐसी स्कीमें चलाने वाली कंंपनियों के खिलाफ सबूत एकत्रित करने में जुट गए हैं।

सेबी से जुड़े सूत्रों के अनुसार इतने समय से लोगो के साथ हो रही धोखा-घड़ी पर लगाम लगाने के लिए अभी तक राज्यों की तरफ से पोंजी स्कीमों के खिलाफ कार्रवाई करने में पूरी तरह से समर्थन नहीं मिल पा रहा था, नतीजन आज इन ठगो की ठगी का जाल बड़ी ही तेजी के साथ भारत के कोने कोने मे फैल गया है। लेकिन अब उम्मीद है कि राज्य सरकारें सेबी की मदद जरुर करेंगी, क्योंकि केंद्र सरकार ने फिर से अध्यादेश जारी कर नियामक को ऐसी स्कीमों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का अधिकार दे दिया है। पिछले साल दो बार सेबी ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर कहा था कि वे अपने  राज्य मे एक उच्चस्तरीय समिति गठित करें। यह समिति न सिर्फ पोंजी स्कीमों के संचालन पर निगरानी रखेगी, बल्कि गल्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में रिजर्व बैंक, सेबी या अन्य एजेंसियों की मदद भी करेगी। अभी तक सिर्फ केरल और ओडिशा ने इस तरह की समिति को गठित करने के लिए तैयार हुआ है।

कितनी चल रही है पौंजी स्कीम

देश में कितनी पोंजी स्कीम चल रही है, इस बात से अधिकतर लोग अंजान है किसी को इस बारे मे ठीक से नही पता है। पश्चिम बंगाल में बहुचर्चित सारधा ग्रुप द्धारा पोंजी स्कीम के संचालन का भंडाफोड़ होने के बाद संप्रग सरकार ने वित्त मंत्रालय के तहत एक अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया था। जिसमे समिति ने देश भर में पांच सौ से अधिक पोंजी स्कीमों के संचालन की बात कही थी। समिति ने तब अनुमान लगाया कि बंगाल, ओडिशा, असम, केरल, और महाराष्ट्र में सबसे अधिक ऐसी स्कीमें चलाई जा रही हैं।

इस समिति की सिफारिशों के नतीजन सेबी को इन कंपनियो के खिलाफ कार्यवाई करने के लिए ज्यादा अधिकार देने का फैसला किया गया था। नियामक को हाल ही में जारी नए सेबी अध्यादेश के जरिऐ यह अधिकार मिला है कि वह पोंजी स्कीम चलाने वाली कंपनियों के निदेशकों व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्तियों को जब्त कर उनकी गिरफ्तारी कर सकती है। और इस काम के लिए सेबी को स्थानीय पुलिस बल की पुरी मदद मिलेगी। लेकिन अब बात रही अन्य राज्यो कि वह नियामक की मदद के लिए आगे बढ़ता है या फिर नही।

क्या होती है पोंजी स्कीम

कई कंपनियां निवेशकों को जमा रकम का उच्च रिटर्न का वादा कर उनसे अपनी स्कीमों में निवेश करवाती हैं। शुरुआती दौर मे यह कंपनी भारी-भरकम रिटर्न दे देती है जो कि स्कीम से जुड़े निवेशकों द्वारा जमा कराए गए पैसे होते है। जब इन ठगो के पास अच्छी खासी रकम जमा हो जाती है तो इसे लेकर चंपत हो जाती हैं।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, चिट फंड समाचार Tagged With: उच्चस्तरीय समिति गठित, पांच सौ पोंजी स्कीम कंपनी, राज्य सरकारें, सेबी  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions