MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / Shreesurya की निदेशक पल्लवी जोशी को मिली जमानत
Shreesurya की निदेशक पल्लवी जोशी को मिली जमानत

Shreesurya की निदेशक पल्लवी जोशी को मिली जमानत

By Chanchal Bhandari | Published on 09/04/2014

Rate this News

Chit-Fund : नागपुर : मुम्बई हाई कोर्ट ने  Shreesurya की निदेशक पल्लवी जोशी को जमानत दे दी है,जो करोड़ों रुपयो के घोटाले में आरोपी है। कोर्ट ने जमानत तब दी जब पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पल्लवी जोशी को अतिरिक्त हिरासत की जरुरत नहीं है। पल्लवी जोशी के वकील चंद्रशेखर जलतारे ने बताया कि जमानत इन शर्तो पर दी गई है कि उन्हें एक लाख रुपये ज़मानत के तौर पर देनी होगी , साथ ही अपना पासपोर्ट सौपना होगा और नागपुर से कही बाहर जाने से पहले पुलिस की इजाज़त लेनी होगी। इससे पहले ( ईओडब्ल्यू ) के जोर देने के बाद सत्र कोर्ट ने जमानत की याचिका को खारिज कर दिया था। उस समय, वकील चंद्रशेखर जलतारे ने ये कारण दिया था  कि पल्लवी जोशी की दो बेटियां है जो उनकी ग़ैरहाज़िरी से परेशान है और छोटी लड़की को मानसिक रोग के इलाज की आवश्यकता है जो इनके बारे में बार बार पूछ रही है, इसलिये इनका उनके पास होना आवशयक है।

24 अक्टूबर को पल्लवी जोशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने कोर्ट से कई आधार पर पल्लवी जोशी की हिरासत मांगी और साथ ही ये माना जा रहा है कि उन्होंने सीधे तौर पर निवेशकों से भारी डिपॉजिट्स स्वीकार किऐ है और इसके साथ ही Shreesurya Dream Destinations Pvt Ltd  के निर्देशक के रूप में भी उनकी भूमिका जांच के दायरे में रखी गई है। ईओडब्ल्यू अब इस बात की जाँच – पड़ताल कर रही है कि  इस काम से इकठ्ठा हुए पैसो को कहाँ रखा गया है।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, चिट फंड समाचार Tagged With: Eow, Shreesurya director Pallavi Joshi, Shreesurya nagpur  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions