MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / विशेष समाचार / कालाधन वापस लाने के लिए हूई पहली निर्णनायक बैठक
कालाधन वापस लाने के लिए हूई पहली निर्णनायक बैठक

कालाधन वापस लाने के लिए हूई पहली निर्णनायक बैठक

By Mahender Singh | Published on 03/06/2014

Rate this News

कालाधन भारत वापस लाने के लिय गठित की गई विशेष जांच दल (एसआईटी) की पहली बैठक हूई, जिसमे सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जांच करने के तौर तरीके पर चर्चाऐं की गई और मामले मे आगे क्या किया जाए व काम करने की कार्य प्रणाली मे निर्णय लिया गया।

वित्त मंत्रालय के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एमबी शाह की अध्यक्षता में गठित समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें शीर्ष अदालत के आदेश के अनुरूप आगे काम करने पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही इस संबंध में निर्णय लिए गये। केन्द्र की मोदी सरकार ने कार्यभार संभालने के अगले ही दिन मंत्रिमंडल की पहली बैठक में न्यायाधीश शाह की अध्यक्षता में एसआईटी गठित करने का निर्णय लिया था।

हालांकि अभी तक एसआईटी की अगली बैठक की तिथि  निर्धारित नहीं की गयी है, लेकिन मंत्रालय ने कहा है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
बैठक में एसआईटी के उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरिजित पसायत और 11 विभिन्न एजेंसियों के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे थे। एसआईटी के सदस्यों में राजस्व विभाग के सचिव, रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर, इंटेलीजेंस ब्यूरो के निदेशक, सतर्कता निदेशालय के निदेशक, केन्द्रीय जांच ब्यूरो के निदेशक, केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष, मादक दवा नियंत्रण ब्यूरो के महानिदेशक, राजस्व सतर्कता निदेशालय के महानिदेशक, वित्तीय सतर्कता इकाई के निदेशक, रॉ के सचिव और वित्त मंत्रालय में विदेशी कर एवं कर शोध के संयुक्त सचिव शामिल हैं।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: विशेष समाचार Tagged With: Black money, Justice MB Shah, Modi government, new delhi, Special Investigation Team (sit), Supreme Court  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions