MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / खबरें जरा हटके / सोशल नेटवर्किंग पर भी छाया चुनावी रंग

सोशल नेटवर्किंग पर भी छाया चुनावी रंग

By Pooja Sharma | Published on 29/04/2014

Rate this News

social netwokingदेश भर में चुनावी रंग सर चढ़ कर बोल रहा है।चाहे वह Facebook,Twitter Orkut या Whats aap हो सभी पर चुनावी विज्ञापनों और जोक्स की धूम मची हुई है।लेकिन अब आपके मोबाइल फोन ipod  और tablet पर चुनाव से जुड़े एप्प और गेम्स भी मौजूद हैं।

कई गेम्स डेवलपर्स ने चुनाव को ध्यान में रखते कुछ गेम्स तैयार किए है जिसमें आप वोटर बनकर नेताओं पर चप्पल, फूल या अंडे बरसा सकते और साथ ही अपने फेवरेट नेता को अपने मन मुताबिक उसे प्रधानमंत्री की दौड़ भी जितवा सकते हैं। इस गेम को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों नें डाउनलोड किया है।

कुर्सी क्रिकेट भी एक ऐसा ही गेम है। जिसमें प्रधामनंत्री पद के दावेदार खिलाड़ी होंगे और उनको अपने प्रतिद्वंदियों की बॉल पर रन जमाने होंगे, इसे भी अभी 1.2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने सराहा है। ये चुनाव नई तकनीक और तरीकों की वजह से काफी खास है और जिससे इसका असर अब एप्स और गेम्स की रूप में नजर भी आने लगा है।

जेब में रखा मोबाइल फोन लगातार चुनावी शोर सुनाता रहता है। मतदान के दिन भी और उसके दौरान भी। वोट की अपील वाले व्हाट्सएप संदेशों से लेकर चुनावी रंगत वाले प्रचार मैसेज साइबर पते पर लगातार दरवाजा खटखटा रहे हैं।भारत में 10 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ताओं वाले फेसबुक ने चुनाव में मतदाता भागीदारी के लिए ‘आइ एम ए वोटर‘ का फीचर लांच किया है। मोबाइल फोन के जरिए फेसबुक इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता इस फीचर के सहारे अपने दोस्तों को अपने मतदान की सूचना भी दे सकते हैं।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: खबरें जरा हटके Tagged With: Facebook, ipod, Orkut, tablet, Twitter, Whats aap  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions