MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / राष्ट्रीय समाचार / सन शाइन ग्लोबल एग्रो ने निवेशको को लगाया करोडो का चूना
सन शाइन ग्लोबल एग्रो ने निवेशको को लगाया करोडो का चूना

सन शाइन ग्लोबल एग्रो ने निवेशको को लगाया करोडो का चूना

By Mahender Singh | Published on 28/07/2014

Rate this News

एक बार फिर नाॅन बैंकिग कंपनी ने अधिक पैसे देने का प्रलोभन देकर लोगो से तकरीबन 150 करोड रुपए ऐंठकर चलते बने। मामला बिहार जिले के पूर्णिया इलाके का है। मामले मे रविवार को बिहार व झारखंड के करीब तीन दर्जन से अधिक एजेंटो ने कंपनी के दफ्तर पर जमकर धंटो तक हल्ला काटा, साथ ही कंपनी के एमडी के घर भी जमकर हंगामा किया। एजेंटो ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि कंपनी के एमडी ने लिखित तौर पर उनको 25 जूलाई तक रकम भुगतान करने का आश्वासन भी दिया था। जो कि बाद मे मुकर गऐ। दिया हुआ समय पुरा होने के बाद जब कंपनी से फोन पर संपर्क किया तो फोन के बंद होने की जानकारी मिलने के बाद लोगो कंपनी के पूर्णिया ऑफिस पंहुचे तो देखा वंहा से कंपनी के सभी जिम्मेदार अधिकारी गायब थे। यह देख लोगो उग्र हो उठे और जमकर हंगामा काटा। उधर मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने लोगो को शांत करवाया और जांच के बाद पैसा वापस करवाने का आश्वासन भी दिया है।

मामले मे स्थानीय खीरू चौक स्थित सन साइन ग्लोबल एग्रो लिमिटेड के कार्यालय के घेरते हुऐ रविवार को करीब तीन दर्जन से अधिक एजेंटों ने जमकर हंगामा  काटा। हंगामा कर रहे लोगो का कहना था कि उनकी राशि की मेच्योरिटी कई माह पहले ही पूरी हो गई थी। कंपनी राशी के भुगतान के लिए कई बार समय दिया लेकिन रकम नही लौटा रही थी। बाद मे कंपनी के एमडी ने कार्यवाही करते हुऐ लिखित रुप से लोगो को 25 जूलाई तक उनकी रकम वापिस करने का आश्वासन दे डाला। उसके बाद एमडी का फोन ही बंद हो गया।

मामले मे पीडीत भागलपुर से आए जावेद अंसारी व रघुवंश कुमार ने बताया कि इस जिले के लिए करीब दस करोड़ का भुगतान किया जाना है। वहीं तारापुर से आए मो मकसुद आलम ने बताया कि वहां के कार्यालय से करीब 35 लाख का भुगतान किया जाना है। इसी तरह मूंगेर, पीरपैंती, कटिहार राजमहल व फरक्का से आए आफताब आलम, अजहर अली, अब्दुल बहाव, मो सिरबली समेत करीब तीन दर्जन एजेंटों ने बताया कि सभी जिलों में हजारों उपभोक्ताओं के करीब डेढ़ सौ करोड़ का भुगतान किया जाना है। रमजान से पहले राशि भुगतान का आश्वासन दिया गया था। लेकिन यहां पहुंचने पर कंपनी के एमडी व अन्य कर्मी गैर-मोजूद थे।

एमडी के घर का भी घेराव किया गया लेकिन वहां प्रशासन द्वारा हटा दिया गया। इधर खजांची सहायक थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज ने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करवा दिया गया है। लेकिन इस मामले में किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं की है। शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद कंपनी की जांच की जाएगी।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: राष्ट्रीय समाचार, विशेष समाचार Tagged With: Bihar and Jharkhand, bihar news, chitfund news, Non Banking Company, Sun Shine Global Agro Limited  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions