MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / Syncom Healthcare कंपनी के चलते कार्यक्रम में छापा
Syncom Healthcare कंपनी के चलते कार्यक्रम में छापा

Syncom Healthcare कंपनी के चलते कार्यक्रम में छापा

By Ak Sharma | Published on 06/10/2014

Rate this News

हेल्थ प्रोडक्ट का बिजनेस करने वाली syncom healthcare कंपनी के शनिवार को रवींद्र नाट्यगृह में चलते प्रोग्राम के दौरान प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एजेंटों को बांटने के लिए रखी गई चार कार और एक बाइक भी जब्त कर ली गई। इनमें दो इंडिका, एक महिंद्रा एक्सयूवी और एक रिट्ज शामिल हैं। कंपनी के डायरेक्टरों ने कार्रवाई रुकवाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अधिकारी नहीं माने। कलेक्टर को शिकायत मिली थी कि यह कंपनी चिटफंड कंपनी के रूप में काम कर रही है। कंपनी लोगों को भारी-भरकम गिफ्ट का प्रलोभन देकर अपने प्रोडक्ट बेच रही है।

डीलरों और एजेंटों का सेमिनार रखा

इस शिकायत के बाद कंपनी के कर्ताधर्ताओं को नोटिस भी दिया गया था। शनिवार को कंपनी द्वारा रवींद्र नाट्यगृह में देशभर के डीलरों और एजेंटों का सेमिनार रखा गया था। प्रशासन को जैसे ही खबर मिली संयुक्त कलेक्टर सपना शिवाले, एसडीएम डीके नागेंद्र, सीएसपी नीरज चौरसिया, नजूल तहसीलदार पूर्णिमा सिंगी पुलिस बल के साथ वहां पहुंच गए। बाहर अधिक बिजनेस देने वाले एजेंटों को उपहार में बांटने के लिए चार कार और हर्ले डेविडसन बाइक सजाकर रखी गई थी।

अधिकारियों ने पंचनामा बनाकर चारों कार और बाइक जब्त कर लीं। जब्ती के दौरान सांघी ब्रदर्स के जीएम भी वहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये कार डेमो के लिए उन्होंने रखी हैं, इन्हें जब्त न किया जाए। जब्त वाहन पहले तुकोगंज थाने पर सुपुर्दगी में दिए जा रहे थे, लेकिन वहां खुले में नए वाहनों को नुकसान होने का अंदेशा था। इस कारण इन्हें नाट्यगृह प्रबंधन को ही सुपुर्दगी में दे दिया गया।

सोमवार को जवाब देगी कंपनी

बाद में अधिकारी कंपनी के निरंजनपुर स्थित दफ्तर भी पहुंचे। उनके साथ कंपनी के डायरेक्टर अजय बाकड़ा भी थे। अधिकारियों ने वहां कुछ दस्तावेज भी दिखाए। इनसे अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। कंपनी के कर्ताधर्ता सोमवार को कलेक्टर के समक्ष अपना जवाब पेश करेंगे। बताया जाता है कि कंपनी का प्लांट देहरादून में है और कॉरपोरेट दफ्तर इंदौर में।

‘किसी ने दुर्भावना से की है शिकायत’

syncom healthcare कंपनी के डायरेक्टर अजय बाकड़ा और उनके पुत्र प्रतीक बाकड़ा ने बताया कि कंपनी चिटफंड का काम नहीं करती। दवाओं का बिजनेस करती है और 30 साल पुरानी है। किसी ने बिजनेस से संबंधित दुर्भावना के कारण शिकायत की है। आज हमने अपने कुछ नए हेल्थ प्रोडक्ट लॉन्च किए, इसलिए यह कार्यक्रम रखा गया था। इसमें डीलरों को बिजनेस में अच्छा योगदान देने और प्रमोट करने के लिए ये वाहन दिए जाने थे।

SYNCOM Healthcare Limited, INDORE

Address: 293/2, A B Road, Niranjanpur,
Niranjanpur, Indore, Madhya Pradesh 452001
Phone:0731 257 7471

Board of Directors

  • Mr. Ajay S. Bankda
  • Mr. J.P. Bagaria
  • Mr. Avichal Kasliwal
  • Mr. Govind Pasari
  • Mr. B.K. Doshi

Source : naidunia.jagran.com

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, Syncom Healthcare Tagged With: syncom healthcare buy, syncom healthcare ipo, syncom healthcare ipo allotment, syncom healthcare ipo price, syncom healthcare ipo rating, syncom healthcare news, syncom healthcare product, syncom healthcare stock price  

Comments

  1. samsad khan kolkata says

    04/08/2016 at 8:05 AM

    Kab tak pacl india limited khul jayegi
    Aur kab tak gaeibo ka paisa wapas karegi
    Sir mujhe jawab digye

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions