MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / फिटनेस मंत्र / हींग केवल मसाला ही नहीं औषधि भी है

हींग केवल मसाला ही नहीं औषधि भी है

By Pooja Sharma | Published on 26/06/2014

Rate this News

हींग केवल मसाला ही नहीं औषधि भी है

भारत में सदियों से हींग का उपयोग मसाले के तौर पर होता आया है। दाल हो या सब्जी, साधारण खाने में हींग का छौंक लगाने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। हींग केवल मसाला ही नहीं बल्कि एक गुणकारी औषधि भी है। हींग के पौधे2 से 4 फीट तक ऊंचे होते हैं। यह हींग फेरूला-फोइटिडा नाम के पौधे का रस है और इसके रस को सुखाकर हींग बनाई जाती है।

भारत में हींग की खेती बहुत कम मात्रा में कि जोती है यह ज्यादातर ईरान, अफगानिस्तान, तुर्केमिस्तान, बलूचिस्तान, काबुल औैर खुरासान के पहाड़ी क्षेत्रों में होते हैं। वहां से हींग पंजाब और मुंबई लाया जाता है। महर्षि चरक का कहना है कि  हींग दमा के रोगियों के लिए रामबाण औषधि है।

आइए जाने हींग के कुछ औषधिकारी गुण

  • हींग कफ नाशक और, गैस की समस्या से राहत देने वाली, लकवा के रोगियों के लिए फायदेमंद व आंखों के लिए भी बहुत ही लाभदायक होती है। भुनी हींग शहद में मिलाकर खाने से पेटदर्द में लाभ होता है।
  • पेटदर्द में 2 ग्राम हींग को आधा किलो पानी में उबालें, जब चौथाई पानी बच जाए तो इस पानी को हल्का ठंडा कर पिएं। हींग को पानी में उबालकर कुल्ला करने से भी दांतों के दर्द में राहत मिलती है।
  • सर्दी में सिरदर्द होने पर पानी में थोड़ी हींग घोल लें। इस पानी को सिर पर लगाएं। सिरदर्द में तुरंत आराम मिलेगा।
  • दि आपका गला बैठ जाए तो हींग को उबले हुए पानी में घोलकर इस पानी से गरारे करें। यह दिन में 2-3 बार करें। आपका गला ठीक हो जाएगा।
  • हींग को पानी में घोलकर उसकी कुछ बूंदें रोजाना नाक में डालें। इस उपाय से माइग्रेन की समस्या में बहुत आराम मिलता है।
  • बच्चों को न्यूमोनिया में हींग का पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में देने से बहुत आराम मिलता है।
  • भोजन में हींग के नियमित सेवन से महिलाओं के गर्भाशय का संकुचन होता है और मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
  • दि कोई जहर खा ले तो उसे तुरंत हींग का पानी पिलाएं। ऐसा करने से उल्टी के द्वारा जहर बाहर निकल जाता है और जहर का प्रभाव खत्म हो जाता है।
  • यदि आपको दाद की समस्या है तो गन्ने के रस में सिरके के साथ थोड़ा हींग पाउडर मिला कर लगाए इससे तरंत आराम मिलेगा।
  • पुराने गुड़ में थोड़ी-सी हींग मिलाकर मिलाकर खाने से हिचकी तुरंत बंद हो जाती है।

 

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: फिटनेस मंत्र Tagged With: फेरूला-फोइटिडा, हींग के फायदे, हींग के लाभ, हींग कैसे बनती है, हींग क्या है  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions