MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / फिटनेस मंत्र / कमर दर्द से परेशान है तो करें अर्ध-शलभासन

कमर दर्द से परेशान है तो करें अर्ध-शलभासन

By Pooja Sharma | Published on 10/06/2014

Rate this News

कमर दर्द से परेशान है तो करें अर्ध-शलभासन

अनियमित जीवनशैली तथा उठने-बैठने के गलत तरीकों के कारण कम उम्र में ही कमरदर्द या साइटिका की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल साइटिका खुद में बीमारी नहीं बल्कि बीमारियों के लक्षण हैं।कमरदर्द या साइटिका से परेशान हैं तो कुछ मिनटों तक नियमित रूप से अर्ध शलभासन करें। यह आसन करने से कमर दर्द में आराम मिलता है। मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसका प्रमुख लक्षण तब सामने आता है जब पीठ और पैर में दर्द होने लगे। यह दर्द ऐंठन या अकड़न के कारण भी हो सकता है।

अर्ध शलभासन की विधि

समतल स्थान पर कंबल आदि बिछाकर पेट के बल लेट जाएं। पेट के बल लेटकर सबसे पहले ठोड़ी को भूमि पर टिकाएं। फिर दोनों हाथों को जांघों के नीचे दबाएं। श्वास अन्दर लेकर एक पैर को ऊपर उठाएं। पैर को और ऊपर उठाने के लिए हाथों की हथेलियों से जांघों को दबाएं। वापस आने के लिए धीरे-धीर पैर को भूमि पर ले आए। फिर हाथों को जांघों के नीचे से निकालते हुए मकरासन की स्थिति में लेट जाएं।

अर्ध शलभासन की सावधानी

घुटने से पैर नहीं मुडऩा चाहिए। ठोड़ी भूमि पर टिकी रहे। 10 से 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें। जिन्हें मेरुदण्ड, पैरों या जांघों में कोई गंभीर बीमारी हो या परेशानियों हो तो वह योग चिकित्सक से सलाह लेकर ही यह आसन करें।

अर्ध शलभासन के लाभ

मेरुदण्ड के नीचे वाले भाग में होने वाले सभी रोगों को दूर करता है। कमर दर्द एवं सायटिका  दर्द के लिए विशेष लाभप्रद है। मानसिक शांति प्राप्त होती है।
[youtube http://www.youtube.com/watch?v=LOTmBiJZXiQ?rel=0&w=560&h=315]

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: फिटनेस मंत्र Tagged With: Ardha Shalabhasana, back pain, अर्ध शलभासन, साइटिका  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions