MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / MLM समाचार / तीन साल मे तीन गुना की लालच मे ग्रामीणों ने ग्वाई अपनी भी कमाई
तीन साल मे तीन गुना की लालच मे ग्रामीणों ने ग्वाई अपनी भी कमाई

तीन साल मे तीन गुना की लालच मे ग्रामीणों ने ग्वाई अपनी भी कमाई

By Mahender Singh | Published on 31/05/2014

5/5 - (1 vote)

MLM के बाज़ार मे ठगी की राह पर निकली एक और चिटफंड कंपनी। जिसने अबकी बार ग्रामीणों को अपना निशाना बनाया है, समृद्ध जीवन मल्टीपरपस को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने लोगो को कंपनी मे निवेश की गई राशि को तीन साल मे तीन गुना वापस देने का दावा किया, इसी लालच मे आकर ग्रामीणों ने अपने पैसे कंपनी मे लगाने के कुछ दिन पश्चात निवेशको को पता चला कि उनके पैसे कंपनी मे फंस गऐ है और वो नही मिलने की खबर सुनकर ग्रामीण हक्के बक्के रह गए। कंपनी के खिलाफ मामले जांच चल रही है।

जब रांची रेंज के डीआईजी प्रवीण कुमार को मामले से अवगत करवाया गया तो उनकी जांच मे मिली गुप्त सुचना के आधार पर रांची, गुमला व लोहरदगा जिले के केंद्रों पर शुक्रवार को छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये की जालसाजी का खुलासा हुआ है। बाद मे जब कंपनी के गुमला केंद्र जांच टीम पहुंची तो पता चला कि जैसे की ठगो को इस बात की जानकारी पहले से ही मिल गई हो कि अबकी बार उनकी बारी है इसलिए वह वहां से दस्तावेजो को पहले ही समेट कर भाग चुके थे। वहीं रांची व लोहरदगा के केंद्र से भी भारी संख्या में दस्तावेज मिले हैं। छानबीन कर पता लगाया जा रहा है कि जालसाजी का यह मामला कितना बड़ा है। जांच टीम के साथ रांची आई कंपनी की एक महिला अधिकारी सीमा वर्मा भी है।

बडा सपना दिखाकर हुऐ फरार

साथ रेंज के डीआइजी प्रवीण कुमार ने बताया कि समृद्ध जीवन मल्टीपरपस कोऑपरेटिव सोसाइटी ग्रामीणों को बताती थी कि वह बकरी व गाय पालन का कारोबार करती है। यह कंपनी पुणे की है और इसके बड़े-बड़े फार्म है और उन्हे गाय व बकरी के पालन में उन्हें बहुत फायदा होता है। उन्हें विकसित कराने के बाद  उनके बच्चे होते हैं और तीन साल में तीन गुणा तक फायदा मिलता है। कंपनी ने ग्रामीणों को बताया कि उनके पास जितने भी पैसे हैं, वे उनकी कंपनी में निवेश कर दें। बकरी व गाय पालन से मिलने वाला तीन गुना लाभ उन तक सीधा पहुंचेगा। ग्रामीण उनके झांसे में आ गए और जिनके पास जितनी राशि थी, सभी निवेश कर दी । लेकिन किसी को कोई फायदा नहीं हुआ। बल्कि अपनी कमाई भी लूटा बैठे, पुलिस को जब सूचना मिली तो कंपनी के बारे में तहकीकात शुरू की तो अन्हे कोई फॅार्म नहीं मिली। कहीं पशुपालन की जानकारी भी नहीं मिली।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: MLM समाचार, चिट फंड समाचार Tagged With: chitfund news, chitfund scam, DIG Praveen Kumar, RANCHI, समृद्ध जीवन मल्टीपरपस कोऑपरेटिव सोसाइटी  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions