MLM Hindi News

Read Latest Updates on MLM हिन्दी समाचार, Breaking MLM हिन्दी समाचार & Current MLM हिन्दी समाचार of MLM Companies

  • Home
  • MLM News English
  • नेटवर्क मार्केटिंग के मूल-मंत्र
  • Advertise
  • शिकायत बॉक्स
  • हमसे जुड़िये
  • Contact Us
You are here: Home / चिट फंड समाचार / 1 लाख से अधिक जमा करने वाले, अब आयकर विभाग के जाँच के दायरे मे।
1 लाख से अधिक जमा करने वाले, अब आयकर विभाग के जाँच के दायरे मे।

1 लाख से अधिक जमा करने वाले, अब आयकर विभाग के जाँच के दायरे मे।

By Chanchal Bhandari | Published on 09/06/2014

Rate this News

चिटफंड कंपनियों द्वारा हो रहे फर्जावाड़े के साथ ही अब पैसे जमा करने वाले उपभोक्ताओं को भी जांच के दायरे में ले लिया गया है।

मामले में जांच कर रहे आयकर विभाग ने कंपनियों में करोड़ों रुपए जमा होने के बाद कंपनियों से जमाकर्ताओं की सूची मांगी है।

सूची में चिटफंड कंपनियों में 1 लाख या उससे अधिक राशि को जमा करने वाले लोगों के नाम मांगे गऐ है।

आपकी जानकारी के लिऐ बता दे कि शहर की पांच चिटफंड कंपनियों की प्रशासन ने जांच की थी। जिसके बाद प्रशासन ने मंगाए गऐ रिकार्ड को आयकर विभाग को जांच के लिऐ सौंप दिऐ थे।

आयकर विभाग ने अब कंपनियों के साथ में जमाकर्ताओं को भी जांच के घेरे में ले लिया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कंपनियों से इन्वेस्ट करने वाले की जानकारी मिलते ही आयकर विभाग के द्वारा जमाकर्ताओं की सूची को तलब किया जाएगा।

विभाग की तरफ से जांच में आय कम होने या ब्लैक मनी को इन्वेस्ट के तौर पर जमा करने वालों पर कारवाई की जाऐगी।

आयकर विभाग जबलपुर कार्यालय के 5 हजार से अधिक ट्राजेक्शन देने वाले लोगों की जाँच करेगा। बताया जाता है कि पांच कंपनियों में से कई लोगों ने लाखों रूपऐ जमा किऐ है। इन लोगों को बैंक और लेन देन के अलावा कमाई का जरिया जैसी अन्य मुख्य जानकारी का अब आयकर के अधिकारी तलब करेगे। ऐसा होने पर जमाकर्ताओं की मुश्किले बढ़ सकती है।

इसके अलावा आयकर विभाग द्वारा कंपनियों की जांच एक महीने में पूरी कर ली जाएगी। आयकर विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर अभिषेक शुक्ला ने बताया कि एक महाने में जांच को पूरा कर रिर्पोर्ट जिला प्रशासन को दे दी जाएगी।

अगर आपके पास भी मल्टी लेवल मार्केटिंग (MLM) से जुडी कुछ जानकारी है या फिर आप विचार शेयर करना हैं तो कमेंट बाक्स मे जाकर कमेंट कर सकतें हैं।

[jetpack_subscription_form title="सब्सक्राइब करें Networking Eye - MLM News " subscribe_text="बस एक क्लिक के साथ कुछ ही सेकंड्स में सब्सक्राइब करें न्यूज़लेटर!" subscribe_button="subscribe" ]

Filed Under: चिट फंड समाचार Tagged With: Abhishek Shukla, Black money, chhindwara news, Chitfund Company, chitfund news, Income Tax Department, mlm, MLM hindi news  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

ताज़ा खबर

  • GainBitcoin के टेक आर्किटेक्ट को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया
  • ED ने डिजी मुद्रा निदेशक को माई विक्टरी क्लब पोंजी स्कीम में गिरफ्तार किया: बैंक खातों में मिले 38 करोड़ रुपये
  • एल्फिन ई-कॉम के फरार कार्यकारी, बहुकरोड़ धोखाधड़ी में शामिल, गिरफ्तार किए गए
  • फिल्म निर्माता चंद्रकांत शर्मा ने निवेशकों को ठगा
  • एमवे इंडिया अगले 2 सालों में भारत में 100 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Post MLM Ads

Recent Comments

  • Anchalee Boonchu on Contact Us
  • Blog4uu on MLM में शीर्ष 10 कंपनियों की धूम
  • Prashant singh on कैसे बने MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे जीरो से हीरो ?
  • Chandra Shekhar Tiwari on कैसे शुरू करें MLM/डायरेक्ट सेलिंग मे अपना व्यापार
  • Dinesh Kumar on KWIL कंपनी ने उगाहे झारखंड से 300 करोड़

Copyright © 2014–2026 · NetworkingEye.com

About Us · Privacy Policy · Cocky Policy · Terms & Conditions